फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। ससुराल आए युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। ससुरालपक्ष के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे एसआई रामवीर सिंह ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक को मिर्गी का दौरा पड़ता था। इसका उपचार भी चल रहा था।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जिला भिंड के मिहोना निवासी असलम (35) पुत्र करामात की ससुराल शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चकजगदेवपुर में हैं। वह दो दिन पहले ससुराल आया था। सोमवार की देर रात उसकी हालत बिगड़ी और वह अचेत हो गया। ससुरालियों को जब जानकारी हुई तो वह आनन फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस को ससुर रफीक ने बताया कि असलम को मिर्गी का दौरा आता था। इसका इलाज भी चल रहा था। वहीं सूचना पाकर उसके घर के लोग भी आ गए। फिलहाल पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें