फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीडन को बर्दाश्त न करें, आवाज उठाएं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। मिशन शक्ति के तहत गुरुवार को ब्लॉक कार्यालय में पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को जागरूक किया। महिला शक्ति मोबाइल प्रभारी एसआई रानी गुप्ता और कोतवाली की एंटी रोमियो स्क्वॉयड के सदस्यों ने महिलाओं को उनके अधिकार एवं उनकी रक्षा सुरक्षा उपाय बताए।
विज्ञापन

एसआई रानी गुप्ता ने कहा कि अब महिलाओं को घर से बाहर निकल कर अपने अधिकार के लिए आवाज स्वयं उठानी होगी। घर के भीतर या बाहर कहीं पर महिलाओं का उत्पीड़न हो तो उसे खामोशी से बर्दाश्त करने की बजाए उसकी शिकायत करें। उन्होंनेे महिलाओं से यह भी कहा कि अपने घर परिवार में भाई पिता या अन्य पुरुष सदस्यों को यातायात नियमों के विषय में जरूर बताएं। उनसे कहें कि बाइक या कार में हेलमेट व सीटबेल्ट का प्रयोग जरूर करें। कोरोना संक्रमण को देेखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क आदि का पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया।
डीपीआरओ अभयसिंह, बीडीओ शुभम बरनवाल आदि ने भी संबोधित किया। एडीओ आईएसबी विपिन गुप्ता, एडीओ नरेश दुबे, महिला सिपाही प्रियंका, विनीता, कविता गौतम, माधुरी, लक्ष्मीदेवी, नेहा, संतोषी, ऊषा, सीमा, रामजानकी, मीरा, अशोक कुमारी, किरन, रेखा, मोहिनी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें