फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका में बोर्ड मीटिंग न होने से सभासदों ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। समय पर बोर्ड बैठक न होने एवं पालिका को अलोकतांत्रिक तरीके से चलाने का आरोप लगाते हुए आधा दर्जन सभासदों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर पालिका को भंग कराने की मांग की।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद में 25 चुने हुए सभासद हैं, जबकि पांच मनोनीत सभासद हैं। चुने हुए सभासदों में ललित अग्रवाल, दिलीप चतुर्वेदी, अनिल यादव, सोमिल याज्ञिक, किरन देवी व राबिया ने एसडीएम गुलाब सिंह को पत्र देकर बताया कि प्रतिमाह पालिका बोर्ड बैठक का आयोजन नहीं किया जाता है।
बैठक में आय व्यय के बारे में पूछने पर कह दिया जाता है कि सूचनार्थ भेजी जाने वाली सूची को सभासद देख लें। यदि किसी को कोई आपत्ति हो तो अनसुना कर दिया जाता है। पालिका में संविदा पर रखे जाने वाले व्यक्तियों और उनके भुगतान के संबंध में बोर्ड से स्वीकृति नहीं ली गई। आरोप लगाया कि पालिका प्रशासन लोकतांत्रिक तरीके से कार्य नहीं कर रहा है। पालिका में चुने गए सभासदों की पूर्ण उपेक्षा की जाती है। साथ ही पालिका एक्ट को परे रखकर पालिका में कार्य किए जा रहे हैं। जिसके चलते सभासदों में रोष है। सभासदों ने एसडीएम से पालिका को भंग कराने की मांग की है।
विज्ञापन

-------------------
पत्नी को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जीपुरा निवासी नीलम राठौर ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी माधौगढ़ क्षेत्र के ग्राम बंगरा निवासी राघवेंद्र के साथ हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही पति का व्यवहार अच्छा नहीं रहा है। बात-बात पर लड़ाई, झगड़ा और मारपीट करने से वह कुछ दिनों पहले अपनी ससुराल से मायके में आकर रहने लगी थी, लेकिन पति उसके मायके आ आए और उस पर ससुराल जाने का दबाव बनाने लगे। जब उसने ससुराल जाने से इनकार किया तो गालीगलौज करते हुए मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें