फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्टर समेत 11 लोकेशन माफिया पुलिस के हत्थे चढ़े

विज्ञापन
पुलिस लाइन में खुलासा करते एसपी यशवीर सिंह। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई (जालौन)। पुलिस ने अवैध खनन से जुड़े 11 लोगों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास तमंचा, कारतूस, 17 ट्रक के इंजन और एक-एक लिफ्टर मशीन बरामद की गई है। पकड़े गए लोग खनन माफिया को पुलिस अधिकारियों की लोकेशन देते थे और घाटों तक लिफ्टर मशीन पहुंचाते थे।
विज्ञापन

एसपी डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि पुलिस, परिवहन और खनिज विभाग के अधिकारियों को घाटों तक लिफ्टर मशीन पहुंचने वाले गैंग की सूचना मिल रही थी। गिरोह के कुछ सदस्य अधिकारियों की रेकी भी करते हैं। जब अधिकारी घर या कार्यालय में होते हैं उस बीच मशीन घाटों तक पहुंचाई जाती है। गिरोह के लोगों को पकड़ने के लिए एसओजी, सर्विलांस टीम के अलावा उरई कोतवाली पुलिस को लगाया गया था। तीनों टीमों ने सोमवार को शहर के राठ रोड पुल के पास छापा मारा। वहां अवैध तरीके से लिफ्टर मशीनें को तैयार की जा रही थीं।
उरई के वल्लभनगर निवासी गुलजार पुत्र इशाक, एट निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र स्व. मातादीन, हमीरपुर जिले के बर्राहा निवासी राम मिलान पुत्र सजीव, अमित कुमार पुत्र चंद्रशेखर, राठ थाना क्षेत्र के बुधौलियन निवासी तौसीफ पुत्र तौफीक अहमद, कानपुर नगर जिले के सचेंडी थाना क्षेत्र के छत्तासिंह का पुरवा निवासी शेरसिंह पुत्र गोरे, नरेंद्र सिंह पुत्र स्व. हुकुम सिंह, बलिया जिले के राजपुर निवासी मुन्ना पुत्र गोपाल, गाजीपुर जिले के फत्युल्लापुर निवासी सतेंद्र पुत्र मटरू, बक्शपुर निवासी मनोज शर्मा पुत्र कन्हैयालाल के अलावा बिहार प्रदेश के गोपालगंज जिले के प्रतापपुर निवासी इफ्तखार अहमद पुत्र मुश्ताक को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि गिरोह में करीब 30 से 35 लोग शामिल हैं। पुलिस टीमेें उनकी तलाश में लगी हैं। गिरफ्तार करने वाली टीमों मं उरई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा, सर्विलांस सेल प्रभारी अजय कुमार सिंह, एसओजी टीम प्रभारी चन्दन पांडे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें