फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने की अनूठी पहल, खुद भरवाए सड़क के गड्ढे

विज्ञापन
सड़क पर गड्ढे भरवाते समाजसेवी। संवाद - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। ग्राम बसरेही से चंदरसी जाने वाली सड़क खराब होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। शिकायतों के बाद भी सड़क ठीक नहीं कराई गई तो ग्रामीणों ने खुद ही गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सड़क करीब दो दशक से खराब पड़ी थी। मरम्मत के लिए बसरेही, समसी, चंदरसी पथरेहटा, क्योटरा के ग्रामीणों ने कई बार विधायक, सांसद के अलावा अधिकारियों को प्रार्थनापत्र दिया। सुनवाई नहीं हुई तो जाम भी लगाया लेकिन जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों तक ग्रामीणों का दर्द नहीं पहुंचा।
रविवार को ग्राम प्रधान सतीश राजपूत की अगुवाई में ग्रामीणों ने सड़क के गड्ढे भरने का काम खुद शुरू कर दिया। प्रधान की ट्रैक्टर-टॉली लगाकर सड़क पर मिट्टी भराई का काम शुरू कर दिया। प्रधान ने बताया कि मुख्य सड़क से गांव की दूरी दो किलोमीटर है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की इस सड़क से सैकड़ों मौरंग भरे ट्रक निकलते हैं। इससे एक से दो फिट गहरे गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों के कारण एक माह में तीन दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। बीडीओ अतिरंजन सिंह ने कहा कि प्रधान और ग्रामीणों की अच्छी पहल है। सड़क निर्माण को डीएम को पत्र लिखेंगे, जल्द सड़क का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें