फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या-एक नलकूप खराब तो दूसरा लीकेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (जालौन)। गांव मेें लगा एक नलकूप खराब पड़ा है और दूसरे की लाइन में लीकेज होने से दस हजार की आबादी पेयजल के लिए परेशान है। छह से अधिक हैंडपंप भी खराब पड़े हैं।
विज्ञापन

गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए दो नलकूप और दो टंकियां हैं। बस स्टैंड के पास लगा नलकूप दो माह से खराब है। खेल के मैदान के पास लगे नलकूप की पाइपलाइन में शुक्रवार को बड़ा लीकेज हो गया। गांव के झल्लू शाह, देवेंद्र सिंह, अंकुर सिंह, चरन सिंह, विनोद अतरौलिया, राधे राजपूत, इमरान खान, शमसाद हैदर ने बताया कि जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।
करीब छह हैंडपंप भी खराब हैं। लोग कुओं और निजी सबमर्सिबल से पानी भर रहे हैं। जेई सभापति यादव ने कहा कि लीकेज ठीक कराकर जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। खराब नलकूप को रीबार कराने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें