फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेडख़ानी और ब्लैक मेलिंग से परेशान युवती ने दी थी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती के फांसी लगाकर जान देने के मामले में परिजनों छेडख़ानी और ब्लेकमेल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता का आरोप है कि गांव के ही एक युवक की हरकतों से तंग आकर बेटी ने फांसी लगाई थी। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव बीए प्रथम वर्ष की छात्रा (18) का शव गुरुवार को घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। शुक्रवार को युवती के पिता ने पुलिस को
दी तहरीर में बताया कि महाराज सिंह उर्फ बड़े लला ने छात्रा के साथ 15 दिन पूर्व छेड़छाड़ की थी। वह छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था। बदनामी से बचने के लिए छात्रा ने घर में रखे 93 हजार रुपये भी बड़े लला को दे दिए थे। रुपये मटर बेचकर रखे थे।
विज्ञापन

छात्रा सेे जानकारी मिलने पर परिवार के लोगों ने रुपये मांगे तो बड़े लला ने जाति सूचक गालियां दी और छात्रा को बदनाम करने व जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर ही छात्रा ने खुदकुशी कर ली। कोतवाल रमेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें