उरई (जालौन)। अंडर-19 क्रिकेट टीम में स्थान बनाने के लिए गुरुवार को खिलाड़ियों में जमकर पसीना बहाया। यूपीसीए के सदस्य श्यामबाबू की मौजूदगी में 40 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया।
बीएसएस एकेडमी ग्राउंड पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद श्यामबाबू ने कहा कि खिलाड़ियों को मैदान में हर वक्त अनुशासन से रहना चाहिए। अपने प्रदर्शन के साथ खिलाड़ियों का खेल भी खेल देखें, तभी अच्छा खिलाड़ी बन पाएंगे। जद (यू) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन भैयाजी ने भी भी संबोधित किया।
चयन समिति के चेयरमैन डॉ राकेश द्विवेदी, विनय सेंगर, नीरज पाठक, अनिल पंडोखर, श्रीकांत वर्मा ने चयन प्रक्रिया शुरू कराई।
करीब चार घंटे चले ट्रायल में 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसके बाद अंडर 14 के उन शेष खिलाडिय़ों का भी ट्रायल हुआ जो बुधवार को नहीं आए थे। शुक्रवार को अंडर 16 और रविवार को अंडर 23 के ट्रायल होंगे। अंपायरिंग का दायित्व उत्तम कुमार, गोविंद चौहान,अंशु कुमार ने निभाई। इस दौरान उदयवीर गुर्जर, प्रभाकर सिंह, प्रशांत आदि रहे।