फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलियों से लेकर स्टेशन तक एंटी रोमियो दस्ते की गश्त

विज्ञापन
उरई के बाजार में गश्त करती टीम - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई (जालौन)। मिशन शक्ति के अंतर्गत बृहस्पतिवार को एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर एंटी रोमियो दस्ते ने चेकिंग अभियान चलाया। दस्ते की महिला सदस्यों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रेलवे स्टेशन, स्कूल कालेज और बाजारों में गश्त कर महिलाओं से बातचीत कर अपने मोबाइल नंबर दिए।
विज्ञापन

दस्ते ने कालपी, कोटरा, कैलिया, सिरसाकलार, माधौगढ़ और उरई आदि क्षेत्रों में भ्रमण किया। दस्ता गांव की गलियों से लेकर बाजारों, रेलवे स्टेशन और स्कूल कालेजों के आसपास भी घूमा। कुछ स्थानों पर चाय पान की दुकानों पर खड़े लड़कों को चेतावनी दी गई।
सादी वर्दी में घूमती दस्ते की महिला सदस्यों को देख शोहदों में भी हड़कंप सी स्थिति रही। कालपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर महिला यात्रियों से सुरक्षा के बाबत जानकारी की। एसपी ने कहा कि अभियान के तहत संदिग्ध लड़कों के नाम-पते नोट किए जा रहे हैं, ताकि घटना होने पर उनसे पूछताछ की जा सकी। चेकिंग का अभियान निरंतर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें