फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों की धमाचौकड़ी से ओएचई लाइन फाल्ट, तीन घंटे मेन लाइन रही बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। बंदरों की धमाचौकड़ी से गुरुवार को कालपी स्टेशन पर ओएचई लाइन की बिजली गुल होने से ग्वालियर से बरौनी जा रही छपरा मेल (04185) उसरगांव स्टेशन के पास खड़ी हो गई। ओएचई लाइन का इंसुलेटर टूटने से लाइन ट्रिप हो गई। बिजली गुल होने से छपरा मेल खड़ी हो गई। मेन लाइन करीब तीन घंटे तक प्रभावित रही।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे कालपी स्टेशन पर उछलकूद करते समय एक बंदर ओएचई लाइन से टकरा गया। करंट से बंदर की मौत होने के साथ लाइन में फाल्ट भी हो गया। स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के गार्ड सुमित कुमार ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने उसरगांव स्टेशन मास्टर संदेश देकर ग्वालियर से बरौनी जा रही छपरा मेल (04185) वहीं रुकवा दी।
छपरा मेल 4:48 बजे रोक दी गई। टीआरडी की टीम ने क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक किया। 5:05 तक खड़ी रही। कालपी स्टेशन पर मेन लाइन प्रभावित होने से ट्रेनों को लूप लाइन से गुजारा गया। मेन लाइन चार बजकर नौ मिनट से सात बजे तक प्रभावित रही। टीआरडी के एसएसई रामआसरे ने बताया कि लाइन का ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें