फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं बंद मिला काम तो कहीं मजदूर ही नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। मनरेगा की हकीकत जानने को श्रम उपायुक्त मनरेगा अवधेश कुमार दीक्षित ने ब्लॉक क्षेत्र के पथरेहटा व मवई अहीर का निरीक्षण किया तो हकीकत सामने आई। कहीं काम बंद मिला तो कहीं पर जरूरत से कम मजदूर काम करते दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने मजदूरों की समस्याओं को भी सुना।
विज्ञापन

सबसे पहले पथरेहटा गांव में पहुंचे उपायुक्त ने गूल खुदाई, चकरोड, बंधा-बंधी समेत अन्य कार्यों को देखा। फिर गोशालाओं में पहुंच कर मवेशियों की संख्या, भूसा आदि को भी चेक किया। जिम्मेदारों से कहा कि मवेशियों को ठंड से बचाने को किए जा रहे प्रयासों में कमी न रहने पाए। इसके बाद उपायुक्त ने ग्राम मवई अहीर में नाला-नाली तालाब आदि का निरीक्षण किया।
ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया और ग्राम पंचायतों में चल रहे मनरेगा कार्यों की प्रगति रिपोर्ट देखी। कई गांव में मनरेगा के कार्य बंद होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने बीडीओ अतिरंजन सिंह को सूची बना कर लापरवाह प्रधान, सचिव व तकनीकी सहायकों पर कार्रवाई को कहा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि ग्राम बरही, छौंक, कुआंखेड़ा, मवई ब्राह्मण, पिपरांया, परासन, संदी, ताहरपुर व उकुरुवा में कार्य काफी दिनों से बंद हैं, जबकि तिरही उकासा व उसरगांव में 10 मजदूर व भेड़ी खुर्द में 8 मजदूर काम करते मिले। इन गांव के सचिव, प्रधान व तकनीकी सहायकों पर कार्रवाई की बात भी कही। बीडीओ को निर्देश दिए कि मनरेगा कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। हरचंद्रपुर गांव में मजदूरी न मिलने की शिकायत पर सचिव व प्रधान को फटकारा। इस मौके पर जेई मनरेगा अमित मिश्रा, अरविंद पाल, प्रवीण द्विवेदी, रोजगार सेवक अवध पाल, असित रंजन, प्रधान प्रतिनिधि सेवाराम पाल, अनवार खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें