फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती पर किसान आक्रोशित, पावर हाउस पर ताला जड़ा

विज्ञापन
कदौरा के परोसा गांव में किसान नारेबाजी करते - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। बिजली कटौती से परेशान आठ से अधिक गांव के किसानों ने गुरुवार को परौसा पावर हाउस (सबस्टेशन) की बिजली आपूर्ति बंद कर गेट पर ताला डाल दिया। किसानों का गुस्सा देख कर्मचारियों भाग गए। एसडीओ ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति का आश्वासन देकर किसानों का शांत कराया।
विज्ञापन

ग्राम इकौना, गौहना, हरचंदपुर, इटौरा, बावनी, परौसा, निस्बापुर, जकसिया आदि गांवों के किसान सुबह करीब 7:30 बजे परौसा पावर हाउस पहुंचे। किसानों ने आपूर्ति ठप कर गेट पर ताला लगा दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। पावर हाउस पर ताला लगाने की सूचना पर एसडीओ ऋषभ राजपूत मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्या सुनीं। एसडीओ ने किसानों को समझाकर करीब 11 बजे गांवों की आपूर्ति शुरू कराई।
किसानों ने बताया कि नहरों में पानी नहीं आ रहा है। रबी फसल की बआई के लिए पलेवा करना है। बिजली न मिलने से नलकूप भी नहीं चल पा रहे हैं। समय पर पलेवा न होने से बुआई पिछड़ जाएगी। किसान गौरव सिंह, मन्नू सिंह, दीपक, बच्चन, रणधीर सिंह, राजू, राजेन्द्र, गुड्डू सिंह, कमल सिंह, राजकुमार, राकेश, संदीप, बापू यादव ने बताया कि 20 घंटे आपूर्ति के आदेश हैं लेकिन मात्र 8 घंटे ही बिजली मिल रही है।
विज्ञापन

एसडीओ ने बताया कि परोसा पावर हाउस से 24 से अधिक गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। लोड अधिक होने से 12 -12 गांव में 18 घंटे बिजली दी जा रही है। पावर हाउस में अतिरिक्त ट्रांसफॉमर लगवाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें