उरई। पुलिस चौकी के पास खड़ी लग्जरी बसों में चोरों ने धावा बोलकर पांच बसों से म्यूजिक सिस्टम, टीवी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह जब इसकी जानकारी बस मालिकों को हुई तो उन्होंने चौकी पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। शहर कोतवाली क्षेत्र के कोंच बस स्टैंड पर पुलिस चौकी के पास बने प्राइवेट बस स्टैंड पर रविवार की रात चोरों ने वहां खड़ी पांच लग्जरी बसों को निशाना बनाते हुए बसों में लगी एलईडी टीवी, म्यूजिक सिस्टम सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह जब चोरी की जानकारी बस मालिकों को हुई तो बस मालिक हेमंत सिंह गुर्जर निवासी परधानी,पप्पू खां निवासी तिलकनगर ने चौकी पहुंचकर पुलिस को चोरी की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरु कर दी।