माधौगढ़। बिजली कटौती से नाराज लोगों ने जालौन चौराहा पर जाम लगाकर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने बताया कि कस्बे में महीने भर से बिजली आपूर्ति का बुरा हाल है। ग्रामीण क्षेत्रों में बीस घंटे की जगह पांच से छह घंटे बिजली मिल रही है। जर्जर तार और फाल्ट दुरुस्त न किए जाने से आपूर्ति के समय भी लोगों को बिजली नहीं मिलती है। जाम लगने की सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान परमात्मा शरण, एसओ गोहन राजीव कुमार ने लोगों को समझा बुझाकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया।
गोहन थाना क्षेत्र के गांव गढिया, कासिमपुर, सहवाजपुर, गोहन, इस्लामपुर के ग्रामीण वकील कुशवाहा, महेश, विकास, विनीत, राजू राजपूत, नवाब सिंह, अर्जुन सिंह, संदीप, अखिलेश, अवधेश सिंह, शिवशंकर, हरीशंकर, शिवनारयण, हरगोविंद, अरविंद, नारायण, सहदेव, राजीव आदि ने बताया कि बिजली न आने से रोजमर्रा के काम बुरी तरह प्रभावित हैं। गोहन के जालौन चौराहा पर जाम लगाकर बिजली अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
लोगों का कहना है कि सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में बीस घंटे बिजली आपूर्ति करने का प्रावधान है, फिर भी चार से पांच घंटे की आपूर्ति है। जबकि तीन माह से गर्मी चरम पर है। लोगों का कहना है कि कई बार अधिकारियों से अवगत कराने के बाद भी बिजली कटौती जारी है। लोगों का कहना है कि संविदा लाइनमैन आपूर्ति के समय भी
शटडाउन ले लेता है। जाम लगाए लोगों ने लाइनमैन हटाने की मांग की। रोड जाम की सूचना पर गोहन एसओ राजीव कुमार सिंह, प्रधान परमात्मा शरण मौके पर पहुंच कर बिजली उच्चधिकारियों से बात कर रोड जाम खुलवाया। एसडीओ अभिषेक सोनकर का कहना है कि जेई से बात कर सरावन फीडर से ग्रामीण क्षेत्रों में बीस घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी।