फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जनसुविधा केन्द्रों से प्राप्त कर सकेंगे, जनसूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। अब लोगों को जन सूचना प्राप्त करने के लिए विभागों को चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। आवेदक किसी भी जन सुविधा केंद्र व लोकवाणी केंद्रों पर जाकर विभागों की जनसूचना प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए प्रशासन ने सभी विभागों की जनसूचनाओं का डाटा फीड कराने का काम शुरू कर दिया है। डीएम पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर विभागों के डाटा फींडिंग का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जन सूचना प्राप्त करने के लिए अभी तक लोगों को विभाग के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब शासन इस व्यवस्था को ऑनलाइन करने जा रहा है। इसमें प्रथम अपीली अधिकारी की जनसुविधा तक के आवेदन किया जा सकते हैं। ईडीएम पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि प्रमुख सचिव प्रशासनिक सुधार जितेंद्र कुमार के निर्देशानुसार कि प्रदेश में स्थापित जन सेवा केंद्रों, लोकवाणी केंद्रों, ई-सुविधा केंद्रों के माध्यम से ई.डिस्ट्रिक्ट पोर्टल द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन प्रथम अपील से संबंधित सेवा को जन सामान्य तक उपलब्ध कराई जाए। निर्देश है कि केंद्र की तर्ज पर प्रदेश में भी नागरिकों की सुविधा के लिए सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत आवेदनों प्रथम अपीलों को ऑनलाईन प्राप्त किए जाने के लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली द्वारा राज्य में वेब पोर्टल विकसित किया गया हैं। नागरिकों द्वारा वेब पोर्टल के माध्यम से सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन, प्रथम अपील की जा सकेंगी। वेब पोर्टल को ई.डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से इंटीग्रेट कराए जाने का निर्णय लिया गया हैं। इस व्यवस्था से आम नागरिकों को जन सेवा केन्द्रों व लोकवाणी केंद्रों से प्रथम अपील की सूचनाए उपलब्ध कराई जाएगी। ई-डीएम ने बताया कि इस व्यवस्था को जिले स्तर पर लागू करने के लिए सभी विभागों के ऑनलाइन डाटा फीडिंग का कार्य चल रहा है। जल्द ही इस व्यवस्था को आम जन मानस के लिए सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें