फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी जेल में संक्रमण फैलने के बाद जिला जेल प्रशासन हुआ चौकन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी जेल में संक्रमण फैलने के बाद जेल प्रशासन चौकन्ना
विज्ञापन

-जेल अधीक्षक बोले, हर नए कैदी को 14 दिन क्वारंटीन में रखा जा रहा है
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। झांसी जेल में संक्रमित मिलने के बाद जिला कारागार में जेल अधीक्षक ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने बताया कि जिला कारागार में पहले से ही आइसोलेशन वार्ड है। यहां नए कैदियों को 14 दिन तक रखा जाता है। उसके बाद ही पुराने कैदियों से मिलने दिया जाता है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता से रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

झांसी जिले के जिला कारागार में 202 कैदियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आने पर शुक्रवार को जिला जेल में जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने जेल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। सभी को सतर्क रहने को कहा। उन्होंने बताया कि अगर कोई नया कैदी जेल में आता है तो उसको 14 दिन पुराने कैदियों से दूर रखा जाता है। बैरकों को सैनिटाइज कराकर सोशल डिस्टेंशन का भी पालन कराया जाता है। जेल अधीक्षक ने बताया कि जिला कारागार में 430 लोगों को रखने की क्षमता है। जबकि इस समय 800 से अधिक कैदी हैं। उन्होंनेे बताया कि जिला कारागार के सामने बनी बच्चा जेल खाली पड़ी हुई है। प्रशासन चाहे तो एक अस्थाई जेल बनाई जा सकती है। वहीं उन्होंने बताया कि बंदियों को गर्म पानी व काढ़ा भी दिया जा रहा है। कारागार में अधिकारी, सिपाही व अन्य लोगों को कोविड डेस्क में पूरी जांच पड़ताल के बाद भी प्रवेश दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें