फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठित अपराधों पर रोक लगाई जाए: एएसपी

Fri, 16 Dec 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
अपराधों की समीक्षा करते एएसपी सुभाषचंद्र शाक्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोंच। अपर पुलिस अधीक्षक जालौन सुभाषचंद्र शाक्य ने अपराधों की समीक्षा बैठक के दौरान सर्किल के सभी थानों के पेंच कसे। उन्होंने कहा कि संगठित अपराधों पर कड़ाई से अंकुश लगाई जाए। उन्होंने यहां कोतवाली कोंच में सर्किल के सभी चारों थानों की अपराध समीक्षा में एसओ व थानेदारों से कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

 
उन्होंने पिछले महीनों के मुकाबले लंबित विवेचनाओं की घटी संख्या पर संतोष जताया। कहा कि थानेदारों ने पेंडेंसी निपटाने का सार्थक प्रयास किया है। कोंच कोतवाली, थाना एट, नदीगांव व कैलिया के अपराधों की समीक्षा में एट थाने में 75 प्रतिशत तक लंबित विवेचनाएं निपटाने के लिए पीठ थपथपाई। कोतवाली कोंच में भी पेंडेंसी का स्तर संतोषजनक पाया गया। एएसपी ने कोतवाली को कड़ी हिदायत दी कि उनके यहां हुई चोरियों का शीघ्र ही खुलासा किया जाए। साथ ही क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर कारगर ढंग से अंकुश लगाई जाए।
 
उन्होंने गोकशी के मामलों में पैनी नजर रखने को भी कहा। इसके अलावा जुआ, सट्टा, अवैध शराब का कारोबार जैसे संगठित अपराधों को कड़ाई से रोकने की हिदायत भी दी। उन्होंने अंडा में हुए कत्ल में भी गहराई से छानबीन की जरूरत बताई। कोतवाल को निर्देश दिए। इस दौरान कोतवाल कोंच देवेंद्र कुमार द्विवेदी, सागर चौकी इंचार्ज रवींद्र त्रिपाठी, खेड़ा चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह, सुरही चौकी इंचार्ज संजीव यादव, मंडी चौकी इंचार्ज उदयपाल सिंह, एट एसओ मनोज सिंह, कैलिया एसओ वीरेन्द्र सिंह, सत्यभानसिंह, नदीगांव से अरविंद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें