फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दिव्यांग मां की देखभाल करने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर के शांतिनगर मोहल्ले में मंगलवार को 16 वर्षीय किशोरी ने घर के कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। वह कक्षा नौ की छात्रा थी। पिता मजदूरी करते हैं, जबकि मां पैरों से दिव्यांग हैं। ऐसे में किशोरी ही मां की देखभाल करती थी।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी ओमकेश मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार में पत्नी रूबी के अलावा तीन बेटियां अवनी, अंशिका और अंजली हैं। मंगलवार रात करीब नौ बजे ओमकेश मजदूरी करके घर लौटे तो अवनी (16) का कमरा अंदर से बंद मिला। दरवाजा खोलकर देखा तो बेटी फंदे पर लटकी थी। सूचना पर चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें