फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नाला निर्माण से दिनभर जाम में फंसे रहे राहगीर

विज्ञापन
फोटो -08 उरई में लगा जाम, लोग होते रहे परेशान
विज्ञापन
उरई। शहर के मनसापूर्ण मंदिर से शहीद भगत सिंह चौराहे तक सोमवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। सड़क किनारे नगर पालिका की ओर से कराए जा रहे नाला निर्माण के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।
विज्ञापन

निर्माण कार्य के दौरान सड़क का एक हिस्सा बाधित होने से वाहनों को निकलने के लिए कम जगह मिल रही थी। इससे सुबह से ही सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने लगा और धीरे-धीरे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के साथ ही पैदल राहगीरों को भी निकलने में परेशानी हुई। जाम के चलते लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान यातायात को सुचारु रखने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई, जिससे दिनभर रुक-रुककर जाम लगता रहा।

यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य के चलते कुछ देर के लिए जाम की समस्या हुई थी। यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को निकलवाया और जाम खुलवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें