जालौन। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पहलवानबाड़ा में घर पर पूजा के बाद चल रहे भंडारे के दौरान बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी, जिसमें दो लोग घायल हो गए। महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला निवासी रजनी देवी ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम उनके घर पर पूजा के बाद भंडारा चल रहा था। इसी दौरान एक रिश्तेदार ने पड़ोसी वाहिद के मकान के पास बाइक खड़ी कर दी। इसी बात को लेकर वाहिद और उसके साथ आए शाकिर, नासिर, वासुद और अशु ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर इन लोगों ने मारपीट कर दी, जिसमें दो लोगों को चोटें आईं। चौकी प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)