फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दहेज हत्या में पति, सास और जेठ पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए भाई ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पति, सास और जेठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना करीब चार माह पुरानी बताई जा रही है।
विज्ञापन


एट कोतवाली क्षेत्र निवासी राजकुमार ने बताया कि उसने बहन निशा की शादी 19 फरवरी 2026 को जालौन कोतवाली क्षेत्र के हरीपुरा गांव निवासी रोहित के साथ की थी। शादी के बाद से ही पति रोहित, सास लक्ष्मी और जेठ राहुल 50 हजार रुपये और सोने की जंजीर की मांग कर निशा को प्रताड़ित करने लगे।

राजकुमार के मुताबिक पांच जुलाई को ससुरालियों ने उसकी बहन के साथ मारपीट कर हत्या कर दी और शव फंदे पर लटका दिया। छह जुलाई को कोटरा पुलिस से बहन की मौत की सूचना मिली। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर उसे बहन का शव तक नहीं देखने दिया गया। आरोप है कि ससुरालियों ने परिजनों पर दबाव बनाकर कोरे कागजों पर हस्ताक्षर भी करा लिए। राजकुमार ने कोतवाली पुलिस और एसपी से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें