फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रामपुरा कस्बे के सराफा बाजार में चोरी की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है। सभी की ड्यूटी लगी होने के बाद भी सराफा में चोरी की घटना हो गई थी।
विज्ञापन


14 नवंबर की रात चोरों ने क्षेत्र में पांच स्थानों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। थाना रामपुरा में तैनात उपनिरीक्षक जगदीश, आरक्षी अनिल कुमार और आरक्षी रामकेश की ड्यूटी सराफा बाजार में रात्रि गश्त के लिए लगाई गई थी। इसी दौरान बाजार में चोरी की घटना हो गई। ड्यूटी पर तैनात होने के बावजूद चोरी की वारदात होने को पुलिस अधिकारियों ने गंभीर लापरवाही माना।
मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी सुरेश चंद्र रावत ने उपनिरीक्षक जगदीश, आरक्षी अनिल कुमार और आरक्षी रामकेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। तीनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। निलंबन अवधि में तीनों पुलिस लाइन उरई में रहेंगे और बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि रात्रि गश्त और पिकेट ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें