फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सुबह कोहरे की चादर से बढ़ी ठंड

विज्ञापन
फोटो - 04 कोहरे में लाइट जलाकर निकलते वाहन। संवाद
विज्ञापन
आटा। मौसम में अचानक बदलाव आने से सोमवार सुबह ठंड बढ़ गई। सुबह के समय आसमान में कोहरे की धुंध छाई रही। सुबह टहलने के लिए घरों से निकले लोग गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकले। झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोहरे के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह के समय हाईवे पर दृश्यता कम होने से वाहन चालक सावधानी बरतते नजर आए। कई वाहन चालक हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर धीमी गति से निकले। सुबह करीब साढ़े सात बजे तक हाईवे पर कोहरे की धुंध का असर दिखाई दिया। इसके बाद धीरे-धीरे धुंध छंटने से स्थिति सामान्य हुई।
पिछले कई दिनों से सुबह करीब सात बजे तक धूप निकल आती थी, लेकिन सोमवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह कोहरे की धुंध छाए रहने के कारण धूप करीब आधा घंटे देर से निकली। धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। अचानक बदले मौसम के कारण सुबह घरों से निकलने वाले लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया। वहीं, हाईवे पर वाहन चालकों को कोहरे के दौरान सतर्कता बरतनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें