फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खरका से करुई तक 5.65 किमी सड़क का 4.44 करोड़ से होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। उरई विधानसभा क्षेत्र में खरका से नहर पट्टी होते हुए करुई तक जाने वाले कच्चे संपर्क मार्ग के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से 5.65 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण चार करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। बजट को मंजूरी मिलने के बाद अब लोगों को सड़क बनने की उम्मीद जगी है। मार्ग के निर्माण से आसपास के गांवों के करीब तीन हजार लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि खरका से नहर पट्टी होते हुए करुई संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए बजट को मंजूरी मिल गई है। सड़क पर मिट्टी का काम हो गया है। जल्द ही पूरी सड़क का निर्माण कर लिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें