फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो - 02 घायल को अस्पताल लेकर जाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
उरई। कोतवाली पुलिस की करमेर रोड पर अंडरपास के आगे नहर पुलिया के पास शुक्रवार देर रात 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सीओ सिटी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस शनिवार रात करीब एक बजे करमेर रोड अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान करमेर की तरफ से आ रहे एक व्यक्ति ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। वह सड़क की तरफ भागते समय फिसलकर गिर गया। पुलिस ने उसे ललकारा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी। बदमाश ने एक और पुलिस ने दो राउंड फायरिंग की। पकड़े गए बदमाश की पहचान सिरसा कलार निवासी प्रदीप उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। वह उरई कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था।
पुलिस के अनुसार, प्रदीप उर्फ गुड्डू के खिलाफ लूट और चोरी समेत 11 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वह उरई कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट में वांछित था।
विज्ञापन

पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा कारतूस, बाइक, दो मोबाइल फोन और 620 रुपये बरामद किए हैं। मुठभेड़ के दौरान कोतवाल आनंद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह, संदीप कुमार वर्मा समेत पुलिस टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें