फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बोर्ड के छात्रों के विवरण जांचने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2027 की तैयारी के बीच हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थियों के ऑनलाइन शैक्षिक विवरणों की जांच और संशोधन का मौका दिया गया है। संस्थानों के प्रधानाचार्य परिषद के पोर्टल से चेकलिस्ट डाउनलोड कर विद्यार्थियों के विवरणों की जांच कर सकेंगे।
विज्ञापन

कक्षा 10 और 12 के संस्थागत व व्यक्तिगत विद्यार्थियों के विवरणों में किसी प्रकार का संशोधन होने पर उसे छह अक्तूबर की रात 12 बजे तक अपडेट किया जा सकेगा। वहीं शैक्षिक सत्र 2026-27 के कक्षा 9 और 11 के विद्यार्थियों के विवरणों की चेकलिस्ट की जांच के लिए एक से छह अक्तूबर तक समय निर्धारित है। इस अवधि में कक्षा 9 और 11 के विवरण में संशोधन नहीं किया जा सकेगा।
कक्षा 9 और 11 के विद्यार्थियों के विवरण में संशोधन के लिए पांच अक्तूबर से आठ अक्तूबर की रात 12 बजे तक का समय दिया गया है। संस्थान के प्रधान को निर्धारित अवधि में विवरणों की जांच और जरूरी संशोधन की कार्रवाई पूरी करनी होगी।
विज्ञापन

डीआईओएस राजकुमार पंडित ने बताया कि विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किए जा चुके हैं। संस्थान स्तर पर चेकलिस्ट से विवरणों का मिलान कर समयसीमा के भीतर जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें