जालौन। मौजा मनकापुर जालौन बाहर हद में चोरों ने चार किसानों की खेतों में बनी कोठियों के ताले तोड़कर सिंचाई के सामान और बिजली के तार चोरी कर लिए। पीड़ित किसान ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ओझा निवासी किसान हितेंद्र कुमार उर्फ संजू लिटौरिया ने बताया कि 29 सितंबर की रात चोरों ने उनके खेत समेत आसपास के तीन अन्य किसानों की कोठियों के ताले तोड़कर बोरिंग के तार और अन्य उपकरण चोरी कर लिए। उन्होंने बताया कि कोतवाली में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसपी विनय कुमार से रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)