फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाइक-कार की टक्कर में पिता-पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। थाना क्षेत्र के आटा-इटौरा मार्ग पर इटौरा के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया।
विज्ञापन

इटौरा निवासी राजकुमार (65) पुत्र दुष्यंत (29) के साथ किसी जरूरी काम से हैदलपुर गए थे। सोमवार सुबह करीब 11 बजे दोनों बाइक से हैदलपुर से अपने गांव इटौरा लौट रहे थे। इटौरा के पास एक निजी डिग्री कॉलेज के सामने पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना देने के साथ दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने राजकुमार को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया, जबकि दुष्यंत का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आटा थानाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा ने बताया कि अभी घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें