फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: भाजपा नेता पर 20 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े एक कार्यकर्ता के चाचा ने भाजपा नेता पर अवैध निर्माण कर रास्ता बंद करने, 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और दुकान के बाहर ताला डालने का आरोप लगाया है। वहीं, भाजपा नेता ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि वह अपनी निजी भूमि पर निर्माण करा रहे हैं।
विज्ञापन


मोहल्ला बालमभट्ट निवासी रमेश चौधरी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि उन्होंने एक मार्केट में विधिवत पंजीकृत रजिस्ट्री के माध्यम से दुकान खरीदी थी। दुकान के सामने पार्किंग और आने-जाने के लिए खुला रास्ता था। आरोप है कि कुछ समय पहले भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह ने उक्त भूमि पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया, जिससे दुकान के सामने का रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया।
रमेश चौधरी का आरोप है कि विरोध करने पर उनसे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई और रकम न देने पर दुकान के सामने दीवार खड़ी कर रास्ता पूरी तरह बंद करने की धमकी दी गई। उन्होंने बताया कि 17 मई को आरोपी अपने साथियों के साथ दुकान पर पहुंचे और उनके बेटे के साथ गाली-गलौज तथा अभद्रता की। साथ ही दुकान के बाहर अपना ताला डाल दिया गया।
विज्ञापन

उधर, भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि जिस भूमि पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है वह उनकी निजी संपत्ति है। रंगदारी मांगने और अवैध कब्जे के आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पूर्व में भी शिकायतें की गई थीं, जिनकी जांच में आरोप असत्य पाए गए थे।
उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। वह अभी कार्यक्रम से लौटी हैं, इसकी जानकारी करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। - उर्विजा दीक्षित, जिलाध्यक्ष भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें