फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन 167 जिला पंचायत के प्रत्याशियों ने कराए नामांकन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में नामांकन करने जाते लोगों की जांच करते कर्मी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। नामांकन का अंतिम दिन होने की वजह से सभी दल व निर्दलीय प्रत्याशियों ने कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच नामांकन किया। अंतिम दिन नौ ब्लाकों के 167 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए। जबकि पहले दिन कुल 220 नामांकन दाखिल हुए थे, लिहाजा कुल संख्या 387 पर पहुंच गई है। महिला प्रत्याशी भी समर्थकों के साथ पर्चा भरने पहुंची।
विज्ञापन

गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर के एडीएम प्रशासन कोर्ट में एआरओ (सीडीओ) अभय कुमार श्रीवास्तव की देख-रेख में जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन हुए। बता दें कि जिले की सभी 25 सीटों के नामांकन मुख्यालय पर ही होना था, जिसको लेकर प्रशासन ने पहले दिन से ही इंतजाम दुरुस्त कर दिए थे। बुधवार को छुट्टी होने की वजह से गुरुवार को अंतिम दिन सभी ब्लॉकों के प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ मुख्यालय पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। सीडीओ ने बताया कि अंतिम दिन 167 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे जमा किए।
62 ग्राम पंचायतों से 307 दावेदार मैदान में
जालौन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन पत्रों को जमा करने के लिए गुरुवार को नामांकन पत्र जमा करने वालों की भीड़ उमड़ी रही। प्रधान पद के लिए 145, बीडीसी के लिए 75 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 193 दावेदारों ने नामांकन पत्र जमा किए।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय में क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए अलग-अलग काउंटर बनाकर नामांकन पत्र जमा किए गए।
बीडीओ महिमा विद्यार्थी ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य के 62 पदों के लिए अब तक कुल 307 दावेदारों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। 62 ग्राम पंचायतों में इतने ही ग्राम प्रधान पद के लिए कुल 558 दावेदारों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 215 दावेदारों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। जांच के बाद दावेदारों को नामांकन पत्र वापसी का मौका दिया जाएगा। जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
71 पदों के लिए 853 नामांकन हुए
कदौरा। पंचायत चुनाव के लिए गुरुवार को ब्लॉक परिसर में लगे 16 काउंटर में प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम सदस्य के लिए उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन किए। बीडीओ अतिरंजन सिंह ने बताया कि प्रधान पद के 71 पद के लिए 853 नामांकन दाखिल हुए जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य के 91 पदों के लिए 382 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन जमा किए हैं। 16 व 17 तारीख को पर्चों की जांच होगी। उसके बाद चिह्न वितरित किए जाएंगे।
डीएम ने किया गल्लामंडी का निरीक्षण
उरई। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने गुरुवार को शहर की नवीन गल्ला मंडी का निरीक्षण कर पोलिंग पार्टियों को रवाना करने व स्ट्रांग रूम की जगह का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
18 को मिलेंगे चुनाव निशान
नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 16 और 17 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 18 अप्रैल को सुबह 8 से अपराह्न 3 बजे तक नाम वापसी होगी। 3 बजे से प्रत्याशियों को चुनाव निशानों का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें