फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण में गैर हाजिर 44 कर्मचारियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर के गल्ला मंडी परिसर में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को सीडीओ अभय कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम में 44 कर्मी गैर हाजिर मिले, जिस पर उन्होंने सभी गैर हाजिर कर्मियों को नोटिस जारी की है।
विज्ञापन

बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर कर्मचारियों का प्रशिक्षण चल रहा है। इसमें निर्वाचन आयोग द्वारा पीठासीन अधिकारी, प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान अधिकारी का प्रशिक्षण कराया जा रहा है। कई कर्मचारी जिला प्रशासन की तमाम चेतावनी के बाद भी प्रशिक्षण को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम का सीडीओ ने निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने जहां कर्मचारियों को चुनाव संबंधी जानकारी दी, तो वहीं उपस्थिति रजिस्टर का सत्यापन किया। जिसमें 44 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सीडीओ ने बताया कि इसमें 07 पीठासीन अधिकारी, 10 प्रथम मतदान अधिकारी, 12 द्वितीय मतदान अधिकारी, 15 तृतीय मतदान अधिकारी गैर हाजिर मिले। उन्होंने बताया कि सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दी गई है। उचित जवाब न मिलने पर सभी के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें