फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब सहित दो महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
चांदनी रोड स्थित कबूतरा डेरा पर कार्रवाई करती कोतवाली पुलिस - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच(उरई)। पिछले दिनों जिलेे के ददरी में जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों के बाद चेता पुलिस और आबकारी विभाग अब ताबड़तोड़ कार्रवाइयों में जुटा है। शनिवार को पुलिस और आबकारी विभाग की टीमों में अलग-अलग छापेमारी कर कबूतरा डेरों से कच्ची शराब के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है जबकि सैकड़ों किग्रा लहन मौके पर नष्ट किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को सीओ राहुल पांडे के निर्देेशन और कोतवाल इमरान खान की अगुवाई में पुलिस टीम ने चांदनी रोड स्थित कबूतरा डेरा पर छापा मारा तो कच्ची शराब की बिक्री कर रहीं दो महिलाओं को मौके से गिरफ्तार कर लिया जबकि डेरे के अन्य लोग पुलिस देख कर खेतों में भाग गए। महिलाओं के पास से 80 लीटर कच्ची शराब पाउचों में बरामद हुई है। महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।
इधर, पुलिस कार्रवाई के इतर आबकारी विभाग के इंसपेक्टर पीपी टंडन की अगुवाई में अलग से महेेशपुरा रोड स्थित कबूतरा डेरा पर छापेमारी की गई। लगता है जैसे टीम के छापे की खबर डेरे वालों को पहले सेे ही लग गई थी सो छोटे बच्चों के अलावा डेरों में कोई नहीं मिला। आबकारी टीम गड्ढों मेें सड़ाए जा रहे सैकड़ों लीटर लहन को मौके पर ही नष्ट करके वापस चली आई। टीम को मौके से शराब बरामद नहीं हो सकी।
विज्ञापन

निर्माण से लेकर मार्केटिंग तक होती हैै डेरों मेें
कोंच कोतवाली क्षेत्र में दो कबूतरा डेरेे हैं जिनमें व्यापक पैमानेे पर निर्माण से लेकर कच्ची शराब की मार्केटिंग तक की जाती है। चांदनी रोड पर स्थित कबूतरा डेरा सिफ सप्लाई का काम करता है। यहां रहने वाले कबूतरे झांसी, एरच आदि स्थानों से भारी मात्रा में कच्ची शराब लाते हैं औैर यहां इलाके के गांवों मेें बड़े पैमानेे पर उनकी थोक सप्लाई के अलावा फुटकर बिक्री भी होती हैै। दूसरा डेरा महेशपुरा रोड पर तहसील मुख्यालय से मात्र दो किमी की दूरी पर है जहां कबूतरों के पक्के स्थायी निवास बने हैैं। इनमें एसी से लेकर दैनिक जरूरतों का हर साजोसामान उपलब्ध है। इस डेरेे में कच्ची शराब का बड़े पैमाने पर निर्माण होता है। निर्माण की व्यापकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शराब उतारने के लिए जरूरी लहन ड्रमों में नहीं बड़े बड़े गड्ढों में सड़ाया जाता है।
कैलिया में दो गिरफ्तार
कोंच। कैलिया पुलिस ने दो लोगों को कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया है। कैलिया पुलिस ने गश्त के दौरान एवरा मंदिर के पास बने तालाब के पास साडू रायकवार व मुन्नालाल निवासी बिजपुर थाना दमोह जिला भिंड को प्लास्टिक की केन में कच्ची शराब समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें