फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर से छह लाख के जेवर-नगदी चोरी

विज्ञापन
आटा में चोरी होने के बाद बिखरा पड़ा सामान देखते मां-बेटे। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
आटा। थाना इलाके के ग्राम पिपरायां में सोमवार रात किसान के घर से छह लाख के नगदी-जेवर चोरी हो गए। मंगलवार सुबह परिजन जागे तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा देख होश उड़ गए। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

पिपरायां निवासी किसान कृष्ण मुरारी के घर पर चोरों ने सोमवार रात धावा बोला। चोर टिनशेड से चढ़कर घर में घुस गए। कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी अलमारी से सोने के दो हार, दो जंजीर, सोने की चार चूड़ी, दो जोड़ी सोने के टॉप्स, बेंदी, झुमकी, सोने की सात अंगूठी और चांदी के जेवर, 50 हजार रुपये चुरा लिए। इसके बाद चोरों ने कृष्णमुरारी के भाई कृष्ण कुमार के कमरे में रखी अटैची से 45 हजार रुपये पार कर दिए। मंगलवार सुबह घरवालों ने बिखरे सामान को देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। कार्यवाहक थाना प्रभारी हरीश सिंह मौके पर पहुंचे। वह जल्द खुलासे का आश्वासन देकर लौट आए। कृष्ण मुरारी ने पुलिस को बताया कि चोर करीब छह लाख का माल समेट ले गए हैं।
कृष्ण मुरारी के मुताबिक उन्होंने कुछ दिन पहले गेहूं बेचा था। उसके रुपये रखे थे। इन्हें चोर ले गए। हाल ही में बेटे दीपू की शादी हुई थी। चोर बहू छाया के जेवर भी चोरी कर ले गए हैं। उसके पास अब कुछ भी नहीं बचा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पुलिस गश्त नहीं होती है। इससे भी चोरों के हौसले बुलंद हैं। घटना के बाद पुलिस ने चोरों की निशानदेही के लिए मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाना भी ठीक नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें