फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पलटा ट्रक, एक घंटे बाधित रहा आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। कस्बे में शुक्रवार को बाईपास हाईवे रोड की सर्विस लेन पर बेकाबू होकर एक ट्रक पलट गया, जिससे कानपुर-झांसी राजमार्ग में वाहनों का आवागमन ठप हो गया। इससे लगभग एक घंटे तक हाईवे पर आवागमन प्रभावित रहा। हालांकि, हादसे में कोई हताहत नहीं हुई। वहीं, पुलिस ने ट्रक को हटाकर आवागमन सुचारु कराया।
विज्ञापन

लखनऊ से प्लाईवुड लदकर इंदौर जा रहा दस टायरा ट्रक अपराह्न करीब 11 बजे कालपी बाईपास के फुल पावर चौराहे के अंडरपास के समीप गड्ढे में फंसकर ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने की वजह से मार्ग अवरुद्ध हो गया। छोटे वाहन चालकों ने अपने वाहन निकलने के चक्कर में वाहन आड़े-तिरछे लगा दिए, जिससे हाईवे पर जाम के हालत उत्पन्न हो गए। वैसे भी यहां निर्माण की वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है। ट्रक पलटने की सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवगोपाल सिंह दल बल समेत मौके पर पर पहुंचे गए और हाईवे की कार्यदायी संस्था के कर्मचारी व जेसीबी के माध्यम से ट्रक को सीधा कर हाईवे को खाली कराया, इससे करीब एक घंटे के बाद सर्विस लेन से आवागमन शुरू हो सका। उधर, गुरुवार की रात सर्विस लेन के गड्ढों के आधुनिक मशीन से समतलीकरण करने के कारण झांसी-कानपुर हाईवे मार्ग में जाम लग जाने से तमाम गाड़ियां जाम में फंसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें