फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधशाला स्थापित कर आय बढ़ाएं किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार योजना अभियान के अंतर्गत पौधशाला से आय सृजन विषय पर 35 प्रवासी मजदूरों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण कुठौंद ब्लाक में दिया गया। अंतिम दिन केंद्र के अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार सिंह, उद्यान वैज्ञानिक डॉ. अमित कनौजिया एवं एडीओ अखिलेश शर्मा ने प्रमाणपत्र भी वितरित किए।
विज्ञापन

डा. राजीव कुमार सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को पौधशाला स्थापित कर आय सृजन करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि जिले में सब्जी, फूल एवं फलों के पौधों की मांग बढ़ रही है। इसलिए पौधशाला व्यवसाय का अच्छा अवसर है। डॉ. अमित कनौजिया ने सब्जी, फूल एवं फलों की पौध तैयार करने का प्रशिक्षण देते हुए वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूमि उपचार के लिए जैविक एवं रासायनिक विधि तथा मृदा सौंदर्यीकरण विधियां अपनाई जा सकती हैं। संरक्षित विधि से पौधों को अधिक वर्षा, अधिक तापमान एवं अधिक ठंड से बचाया जा सकता है। टमाटर, बैगन, फूल गोभी, मिर्च, बंदगोभी, कद्दूवर्गीय सब्जियों की मांग तेजी से बढ़ रही है। फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ रजनीश चंद्र मिश्र ने पौधशाला में लगने वाले रोग व कीटों के बारे में प्रशिक्षित किया। बताया कि आर्द्र गलन पौधशाला की एक गंभीर बीमारी है। स्वस्थ पौध के लिए सावधानी बरते एवं दवाइयों का छिड़काव करें। समय समय पर खरपतवार निकालते रहें ताकि रोगों एवं कीटों से पौधों को बचाया जा सके। इस दौरान कप्तान सिंह यादव, राधेश्याम त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें