कुठौंद। जिले के भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे दिन नोडल अधिकारी धीरज साहू ने जिला अस्पताल व कुठौंद ब्लाक के कई गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांव में गंदगी देख जिम्मेदारों की फटकार लगाई।
निरीक्षण की शुरूआत उन्होंने जिला अस्पातल से की। यहां उन्होंने एक्सरे टेक्नीशियन से मरीजों के बारे में जानकारी ली। आइसोलेशन वार्ड में मरीजों के जांच के बारे में जानकारी ली। सीटी स्कैन का भी निरीक्षण किया। डायलिसिस यूनिट में डाक्टर और स्टाफ की उपस्थिति के बारे में जानकारी लेकर इलाज के आने वाले मरीजों का डाटा भी मांगा। इसके बाद नोडल अधिकारी विकास खंड कुठौंद पहुंचे, जहां पर विकास कार्यालय में बना तालाब को सूखा देख नाराजगी जताई की, जिसमें खंड विकास अधिकारी संदीप सिंह यादव को जल्द से जल्द तालाब भरने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद व अस्पताल का निरीक्षण किया और कोरोना जांच करने के संबंध में जानकारी ली। डॉक्टर अरुण तिवारी ने बताया कि अस्पताल परिसर छोटा होने से परेशानी होती है। इस पर उन्होंने सीएमओ व सीडीओ को निर्देश दिए, क्षेत्र में कही दूसरी जगह देखकर अस्पताल का निर्माण कराए। जांच के लिए उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि सप्ताह में एक दिन क्षेत्र में कैंप लगाया जाए, जिससे की कोरोना की जांच का लाभ स्थानिय लोगों को मिल सके। नोडल अधिकारी को मिहोना रोड पर बने नलकूप को देखा जहां ग्रामीणों ने गंदा पानी आने व बिजली किल्लत की शिकायत की। इसके बाद वह ग्राम बघावली पहुंचे, जहां गांव में गंदगी देख उन्होंने जिम्मेदारों की फटकार लगाई। इस दौरान ग्रामीणों ने मनरेगा से लेकर पेयजल सड़क आदि की शिकायत की, जिस पर नोडल ने सीडीओ को निर्देश दिए कि गांव में कैंप लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करे। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य में लापरवाही करने वाले सफाई कर्मी व जिम्मेदारों की सूची बनाए, जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इस मौके पर एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, सीओ सुबोध गौतम, तहसीलदार बलराम गुप्ता, सीएमओ अल्पना बरतरिया, एक्सईएन जल निगमएखण्ड विकास अधिकारी संदीप सिंह यादव आदि मौजूद रहे।