फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषद का उद्देश्य संस्कारित नागरिकों का निर्माण करना

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उरई-इटावा के विभाग संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का मुख्य उद्देश्य संस्कारवान नागरिकों का निर्माण करना है। यह देश का सबसे बड़ा संगठन है जो छात्रों के बीच काम करता है और छात्रों में देशभक्ति का भाव जगाना इसका मूल दायित्व है। यह बात उन्होंनेे सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित स्थानीय इकाई की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। अध्यक्षता कर रहे राजेंद्र द्विवेदी ने कहा कि संघ के इस अनुषांगिक संगठन की मंशा है कि संस्कारित नागरिकों के निर्माण के साथ राष्ट्र के पुनर्निर्माण की परिकल्पना को साकार करना है और यह अपना काम पूरी ईमानदारी और तन्मयता के साथ कर रहा है। इस दौरान अमरेंद्र दुबे, अनुज गुप्ता, कुंवर रोहित प्रताप सिंह, दीप गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें