फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार कर विभाग के स्थापना दिवस पर बड़े करदाताओं को सम्मानित किया

विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते सहायत कमिश्नर व्यापार कर। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। वाणिज्य कर विभाग का स्थापना दिवस राठ रोड स्थित वाणिज्य कर कार्यालय परिसर में सहायक कमिश्नर प्रशासन योगेश की अध्यक्षता में मनाया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं व्यापारियों के मध्य जीएसटी से संबंधित समस्याओं का समाधान के साथ साथ विगत वर्षों में बड़े करदाताओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सहायक कमिश्नर भरत लाल, अजय कुमार श्रीवास्तव, राजेंद्र पटेल, रमेश कुमार पांडेय ने कहा कि टैक्स से ही देश चलता है। अब देश में जीएसटी लागू होने से कर व्यवस्था में कई बदलाव आए है, इसमें कुछ समस्याएं आ रही है और उनका निराकरण भी हो रहा है। उनके स्तर की जो समस्याएं है, उन्हें निस्तारित कराए। वाणिज्य कर अधिकारी मानसिंह, पंकज कुमार तिवारी, निखिल तिवारी, मोहन सिंह राठौर आदि ने कहा कि सभी ईमानदारी से काम करें और विभाग के तय लक्ष्य को पूरा करें। व्यापारी भी समय से टैक्स दें ताकि उन्हें परेशानी न उठानी पड़े। इस दौरान अधिवक्ता संघ से गोविंदराम, मुरलीधर गुप्ता, राजकुमार, रामानंद, शुभम पटेल, महेश कुमार गोयल, किशन गुप्ता, रामअवतार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें