फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बीएसए के निरीक्षण में स्वजनगणना शुरू न करने वाले शिक्षकों को चेतावनी

विज्ञापन
फोटो-26-निरीक्षण करते बीएसए विकास चौधरी। स्रोत-विभाग
विज्ञापन
उरई। स्वजनगणना का कार्य शुरू न करने वाले शिक्षकों पर अब कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सोमवार को बीएसए विकास चौधरी ने रामपुरा ब्लॉक के 11 से अधिक परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वजनगणना की प्रगति और बूथों पर मूलभूत सुविधाओं की स्थिति परखी। कार्य शुरू न करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को चेतावनी जारी कर तत्काल काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीएसए ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय मानपुरा, कंपोजिट विद्यालय धूता, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय लिटावली, उच्च प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय रमानीपुर, प्राथमिक विद्यालय जसुआपुर एवं प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय गुपलापुर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों से स्वजनगणना की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही बूथों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। जहां सुविधाओं की कमी मिली, उसे तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वजनगणना के कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें