फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: शराब पीने से रोका तो वृद्ध को घर में घुसकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रेंढर थाना क्षेत्र के कुठौंदा गांव में घर के सामने शराब पीने से मना करने पर वृद्ध से मारपीट कर दी। कार्रवाई न होने पर सोमवार को डीएम, एसपी और मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर न्याय व सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन

कुठौंदा निवासी गिरजा शंकर ने बताया कि 16 नवंबर की रात कुछ लोग उनके घर के सामने चबूतरे पर शराब पी रहे थे। विरोध करने पर गाली-गलौज की तो वह घर के अंदर चले गए। आरोप है कि आधे घंटे बाद महिलाओं के साथ पहुंचे और बातचीत के बहाने दरवाजा खुलवाकर घर में घुस गए। इसके बाद लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी की बट से हमला कर दिया। घर का सामान भी तोड़ दिया।
शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसी वीरेंद्र और लक्ष्मी ने बीच-बचाव किया तो आरोपित जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उलटे उन्हें और बीच-बचाव करने वाले व्यक्ति को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें