कार्तिक पूर्णिमा पर पंचनद में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, शाही स्नान की तैयारियां पूरी
मुहम्मदाबाद। उरई-टिमरो माइनर ओवरफ्लो होने से किसानों के खेतों में पानी भर गया। इससे हाल ही में बोई गई चने की फसल बर्बाद होने की आशंका है। किसानों का आरोप है कि एक सप्ताह पहले ही माइनर की सफाई कराई गई थी। इसके बावजूद पानी की निकासी नहीं हो सकी। रजबहे में जगह-जगह बेशरम और बबूल की झाड़ियां खड़ी हैं।
किसान शमशाद हुसैन ने दो दिन पहले आठ बीघा खेत में चने की बोआई की थी। माइनर का पानी ओवरफ्लो होकर खेत में पहुंच गया और पूरी फसल जलमग्न हो गई। इसी तरह तारिक अली की तीन बीघा और हनीफ की चार बीघा फसल में भी पानी भर गया। विनोद अतरौलिया के खेतों में भी जलभराव हो गया है। किसानों को आशंका है कि पानी में डूबने से चने का बीज सड़ जाएगा और दोबारा बोआई करनी पड़ेगी।
किसानों का कहना है कि बीज, खाद, खेत की जुताई और बोआई में हजारों रुपये खर्च हो चुके हैं। अब फसल खराब होने पर दोबारा जुताई और बोआई के लिए कर्ज लेना पड़ेगा। उनका आरोप है कि हर साल माइनर का पानी खेतों में भरकर फसलों को नुकसान पहुंचाता है, लेकिन न तो नुकसान का मुआवजा मिलता है और न ही जिम्मेदारों पर कार्रवाई होती है।
किसानों ने मांग की है कि खेतों से पानी की निकासी कराई जाए और माइनर की सफाई के नाम पर हुई खानापूर्ति की जांच कराकर स्थायी समाधान किया जाए।
कार्तिक पूर्णिमा पर पंचनद में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, शाही स्नान की तैयारियां पूरी