फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: यूपीएस में खराबी से जिला अस्पताल में सीटी स्कैन जांच ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिला अस्पताल में पीपीपी मॉडल पर संचालित सीटी स्कैन मशीन के यूपीएस में खराबी आने से सोमवार को जांच ठप रही। 30 से अधिक मरीजों को मायूस लौटना पड़ा। शनिवार को 35 लोगों की रिपोर्ट भी नहीं निकल सकी थी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा मरीजों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। सोमवार को मरीज जांच कराने पहुंचे तो उन्हें मशीन में खराबी होने की जानकारी दी गई। मरीजों को या तो समस्या दूर होने तक इंतजार करने को कहा गया या फिर मेडिकल कॉलेज जाने की सलाह दी गई। कई मरीजों को तत्काल जांच की जरूरत थी। ऐसे में कुछ लोगों ने मजबूरी में निजी सेंटरों का रुख किया, जहां उन्हें अधिक रुपये खर्च करने पड़े।
सबसे ज्यादा परेशानी उन मरीजों को हुई, जिन्होंने शनिवार को जांच कराई थी और सोमवार को रिपोर्ट लेने पहुंचे थे। यूपीएस में खराबी के कारण उनकी रिपोर्ट भी नहीं निकल सकी। सीटी स्कैन प्रभारी धीरज ने बताया कि यूपीएस में खराबी की जानकारी संबंधित कंपनी को दे दी गई है। जल्द ही तकनीकी समस्या दूर होने की उम्मीद है। इसके बाद जांच दोबारा सुचारु रूप से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें