फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-02 मौके से अस्पताल ले जाती पुलिस। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
कोंच। 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, जेवरात और नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन

गिरफ्तार बदमाश की पहचान मध्य प्रदेश के दतिया निवासी शिवम प्रजापति के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने जन्माष्टमी की रात कोंच क्षेत्र के सिमिरिया गांव में बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। फरार होने के चलते उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
गुरुवार देर रात कोंच कोतवाली क्षेत्र के कैलिया-पहाड़गांव बाईपास मार्ग पर पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बदमाश से पुलिस का सामना हो गया। पुलिस के मुताबिक, बदमाश ने टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उच्चाधिकारियों को सूचना दी। मौके पर एसओजी और सर्विलांस टीम भी पहुंच गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शिवम प्रजापति के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एएसपी डॉ. ईशान सोनी और सीओ परमेश्वर प्रसाद मौके पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, जेवरात और 700 रुपये नकद बरामद हुए हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें