फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एसपी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर गल्ला व्यापारी को ठगने की कोशिश

विज्ञापन
फोटो - 26 अपनी आईडी से एसपी ने किया पोस्ट। सोशल मीडिया।
विज्ञापन
उरई। साइबर ठगों ने पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चंद्र रावत के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली। इस आईडी के जरिए एक गल्ला व्यापारी को ठगने की कोशिश की गई। हालांकि, व्यापारी को संदेह होने पर उसने इसकी जानकारी सीधे एसपी को दी, जिसके बाद मामला सामने आया।
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सुरेश चंद्र रावत ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने अपनी वास्तविक फेसबुक आईडी से पोस्ट कर लोगों को फर्जी आईडी के जरिए होने वाली ठगी के प्रति आगाह किया है। एसपी ने अपील की है कि उनके नाम और फोटो से बनी किसी भी संदिग्ध आईडी से आने वाली फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें और न ही किसी तरह के संदेश या आर्थिक मदद की मांग पर भरोसा करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। साथ ही किसी भी व्यक्ति की पहचान की पुष्टि किए बिना उससे ऑनलाइन लेनदेन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें