उरई। जिले में लॉकडाउन को लेकर खाद्य सामग्रियों व मेडिकल सुविधाओं को लेकर जिला प्रशासन ने लोगों को सहूलियत दी है। जिला प्रशासन ने फल, सब्जी, दूध के साथ किराना बाजार के लिए समय का निर्धारण किया है। जिससे लोग तय समय में अपनी जरूरत की सामग्री खरीद सकते है। अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान किसी भी व्यक्ति को खाद्य सामग्री के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है, कि जिले में किसी प्रकार की खाद्य सामाग्री की कमी न होने दी जाए। उन्होंने बताया कि सब्जी, दूध व फल आदि की दुकानें सुबह छह बजे से लेकर 10 बजे तक खुली रहेंगीे। इसके बाद राशन व किराना (चीनी, चावल, आटा, तेल, मसाला) की दुकानें दोपहर सुबह 10 से लेकर 2 बजे तक खुलेंगी। जिससे कि लोगों को खान पान की चीजों की कमी न हो सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा समय घरों में बिताए और सिर्फ तय समय पर ही जरूरत की चीजों को लेने के लिए निकले, इसके साथ ही दुकानों पर भीड़ भाड़ न लगाए, एक दूसरे से उचित दूरी बनाए रहे। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए है कि लॉकडाउन के दौरान अगर कोई तय रेट से अधिक में सामग्री देता है, तो उसकी शिकायत टोल फ्री नंबर पर करे।