जालौन के एट हाईवे पर डीजल भरा टैंकर पलटने के बाद डीजल भरकर ले जाते ग्रामीण।
- फोटो : ORAI
एट(जालौन)। कानपुर-झांसी हाईवे पर तेज रफ्तार जा रही वैन को बचाने के चक्कर में डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खंती में जा पलटा हादसा होते ही टैंकर में भरा डीजल गिरने लगा। वहीं आसपास के खेतों पर काम कर रहे किसानों और ग्रामीणों ने डीजल भर ले जाने लगे। वहीं राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवे की रेस्क्यू टीम को बुलाकर टैंकर को सीधा कराया और ग्रामीणों को खदेड़ दिया।
थाना क्षेत्र के कानपुर-झांसी हाईवे के एट बिजली घर के सामने बुधवार की सुबह कानपुर से डीजल भरकर झांसी जा रहे टैंकर के आगे चल रही वैन के अचानक ब्रेक लगाने की वजह से टैंकर अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे खंती में जा पलटा टैंकर पलटते ही उसमें भरा डीजल खंती में गिरने लगा। इस पर आसपास खेतों पर काम कर रहे किसानों में डीजल को भरने लगे। इधर कस्बे में जैसे ही टैंकर की पलटने की खबर लगी तो कस्बे से भी ग्रामीण हाथों में केन, बोतल लेकर डीजल को भरने पहुंचने लगे। वहीं राहगीरों की सूचना पर पहुंचे एट थाना अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने ग्रामीणों को वहां से खदेड़ा और एट टोल प्लाजा की रेस्क्यू टीम को बुलाकर क्रेनों से टैंकर को सीधा करवा कर यातायात बहाल कराया। वहीं थानाध्यक्ष का कहना है कि आगे जा रही वैन को बचाने की वजह से टैंकर अनियंत्रित होकर गया था और खंती में पलट गया था और एक बड़ा हादसा होने से बच गया। वही टैंकर मालिक को सूचना भेज दी गई है ।