फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: छूटे मतदाताओं को नाम जुड़वाने का मौका, 17 और 24 को लगेंगे कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित रह गए लोगों और पहली बार मतदान का अधिकार पाने जा रहे युवाओं के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जिले में 17 और 24 अक्तूबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में सुबह 10 से शाम चार बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहेंगे। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए मौके पर ही आवेदन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी समीर ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उप्र के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य निर्वाचक नामावली में छूटे हुए पात्र मतदाताओं और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम शामिल कराना है। विशेष कैंप के दौरान प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी, जहां लोगों को आवेदन पत्र भरने में सहायता मिलेगी।
बीएलओ के पास 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची, उसके बाद जारी सभी पूरक सूचियां और पर्याप्त संख्या में फार्म-6 उपलब्ध रहेंगे। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6 भरना होगा। इसके लिए आवेदकों को अपनी नवीनतम फोटो, जन्मतिथि और निवास संबंधी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां लेकर संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचना होगा। परिवार के किसी सदस्य का मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध होने पर उसकी संख्या भी साथ रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन

अधिकारियों की टीमें करेंगी निरीक्षण
विशेष कैंप के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और अन्य अधिकारी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। ग्राम प्रधानों, सभासदों और स्वयंसेवकों से भी अभियान में सहयोग लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें