फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एक और होली स्पेशल ट्रेन का संचालन

Sat, 23 Mar 2024 02:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रेल प्रशासन ने होली स्पेशल ट्रेन के संचालन में इजाफा किया है। इस रेल मार्ग पर पांच होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 22 व 29 मार्च को कोयंबटूर से ट्रेन नंबर 06091-92 से चलकर 23 मार्च को उरई अपने निर्धारित समय सुबह 8:13 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का मऊ से संचालन 26 मार्च व 2 अप्रैल में किया जा रहा है। जो 26 मार्च को मऊ से चलकर 27 मार्च को सुबह 8:48 बजे उरई स्टेशन पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सहूलियत के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें