कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने जाते आईएमए के चिकित्सक।
- फोटो : ORAI
उरई। बीएएमएस चिकित्सकों को सर्जरी की अनुमति देने के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के आह्वान पर शुक्रवार को एमबीबीएस डाक्टरों ने चौबीस घंटे की हड़ताल शुरू कर दी। प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित डीएम को ज्ञापन भी दिया। शुक्रवार सुबह छह बजे से शुरू हुई हड़ताल शनिवार सुबह छह बजे तक है।
आईएमए अध्यक्ष डॉ पीसी पुरोहित, सचिव डॉ संजीव गुप्ता, डॉ. डी कुमार, डॉ. मनोज दीवौलिया, डॉ. अशोक अग्रवाल, डॉ. बलराम, डॉ. विवेक निरंजन आदि चिकित्सक ने कहा कि एलोपैथिक चिकित्सक को कठिन चिकित्सा प्रक्रिया को करने की अनुमति नहीं है।
बिना समुचित प्रशिक्षण आयुष चिकित्सकों से सर्जरी कराना मरीज की जान के साथ खिलवाड़ है। एलोपैथिक में आयुष और होम्योपैथी चिकित्सा जोड़ने के फैसले को सरकार वापस ले।
अध्यक्ष ने कहा कि यदि सरकार ने निर्णय वापस नहीं लिया तो संगठन अगला कदम उठाएगा। आईएमए के सचिव डॉ संजीव गुप्ता ने बताया कि हड़ताल के कारण करीब 15 क्लीनिक और 10 नर्सिंग होम में ओपीडी सेवाएं बंद रहीं। सर्जरी और इमरजेंसी सेवाएं बहाल थीं।