फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: घर में फंदे पर लटका मिला इकलौता बेटा

विज्ञापन
फोटो - 01 अजगर को पकड़कर ले जाती वन विभाग की टीम। मोहल्लेवासी।
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर कोतवाली क्षेत्र के सिमरिया गांव में युवक का शव घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटका मिला। वहीं युवक के मोबाइल पर किसी युवती के संदेश मिलने की चर्चा है।
विज्ञापन

डकोर के सिमरिया गांव निवासी मनीष राजपूत (22) पिता मुन्नालाल राजपूत का इकलौता बेटा था। वह खेती में पिता का हाथ बंटाता था। मंगलवार को मुन्नालाल अपनी पत्नी और बेटी के साथ खेत पर गए थे। शाम को पड़ोसी मनीष के घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया। अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने मुन्नालाल को सूचना दी।
पिता ग्रामीणों के साथ घर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो कमरे में मनीष का शव गमछे के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चाचा देवेंद्र ने बताया कि मनीष के मोबाइल में किसी युवती की इंस्टाग्राम आईडी से संदेश मिले हैं। हालांकि, युवक के आत्मघाती कदम उठाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में आवश्यक कार्रवाई की। कहा रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। मोबाइल की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें